Wednesday, July 31, 2024

IND vs SL: सांसें रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया, 3-0 से जीती सीरीज

 IND vs SL: सांसें रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया, 3-0 से जीती सीरीज





इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। इस तरह यह मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंच गया।

भारत ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मुकाबला सुपर ओवर में जीता। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा जमा लिया। गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू होने के बाद यह भारत की पहली जीत है।
















भारत की पारी:
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को इस मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। जायसवाल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद महीश  तीक्षणा ने रिंकू संह के रूप में भारत को तीसरा झटका दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। कप्तान सू्र्यकुमार यादव का बल्ला भी इस मुकाबले में नहीं चला। वह सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस मैच में भारत के लिए शुभमन गिल ने 39, शिवम दुबे ने 13, रियान पराग ने 26, वाशिंगटन सुंदर ने 25, मोहम्मद सिराज ने शून्य और रवि बिश्नोई ने आठ* रन बनाए। श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा ने तीन विकेट चटकाए जबकि वानिंदु हसरंगा को दो विकेट मिले। वहीं, विक्रमासिंघे, असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस को एक-एक सफलता मिली।

श्रीलंका की पारी:

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। निसांका 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा कुसल परेरा ने संभाला। उन्होंने मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 52 रन जोड़े। श्रीलंका को दूसरा झटका मेंडिस के रूप में लगा। व 43 रनों की पारी खेलकर लौटे जबकि परेरा ने 46 रन बनाए। इस मैच में हसरंगा ने तीन, असलांका ने शून्य, रमेश मेंडिस ने तीन, कामिंदु मेंडिस ने एक, विक्रमासिंघे ने चार*, महीश तीक्षणा ने शून्य और असिथा फर्नांडो ने एक* रन बनाया। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।


0 comments:

Post a Comment